लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने राष्ट्रीय संपत्ति को बेचा, शासन करने का कोई अधिकार नहीं:कांग्रेस नेता

By भाषा | Updated: September 1, 2021 17:59 IST

Open in App

केंद्र सरकार की राष्ट्रीय मौद्रिकरण योजना पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति का संरक्षण करने में नाकाम रहने वाली केंद्र सरकार को अब सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार के इस कदम को ''राष्ट्रीय संपत्ति और देश के भविष्य पर हमले'' की तरह देखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ दूसरे विपक्षी दलों, मजदूर संघ के नेताओं एवं अन्य के साथ मिलकर लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। सहाय ने जम्मू में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, '' जो सरकार ऊर्जा, टेलीकॉम, रेलवे, सड़क, हवाई अड्डे, स्टेडियम और गैस पाइपलाइन की देखभाल नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।'' सहाय के साथ कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष जी ए मीर और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सहाय कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार की नयी राष्ट्रीय मौद्रिकरण योजना के विरोध में चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान के हिस्से के तौर पर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा पिछले 70 वर्षों में अर्जित की गई राष्ट्रीय संपत्ति को भाजपा नीत केंद्र सरकार ने अपने कुछ उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए ''क्लीयरेंस सेल'' पर डाल दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर