लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार को लखीमपुर खीरी मामले में मंत्री अजय मिश्रा को बचाना बंद करना चाहिए : एसकेएम

By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को बचाना बंद कर देना चाहिए, जिनके बेटे को तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें मंत्रीपद से बर्खास्त कर देना चाहिए।

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने लापरवाही से मौत के कम गंभीर आरोप को हत्या के प्रयास के साथ बदलने का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से अनुरोध करते हुए कहा है कि यह “पूर्व नियोजित साजिश के कारण हुई मौत” का मामला था। इस घटना में चार किसानों समेत आठ लोगों की जान गई थी।

एसआईटी जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए, किसान संघों के नेतृत्वकारी संगठन ने कहा कि निष्कर्ष ने अपने रुख की पुष्टि की है कि यह घटना एक “पूर्व नियोजित नरसंहार” था।

एसकेएम ने एक बयान में कहा, “इस बीच, घटना के मुख्य मास्टरमाइंड, अजय मिश्रा ‘टेनी’, मुक्त घूमते हैं और केंद्र सरकार में अपनी स्थिति बनाए रखते हैं। नवीनतम निष्कर्षों के आलोक में, एसकेएम मांग करता है कि मोदी सरकार ‘लखीमपुर खीरी में किसान नरसंहार के साजिशकर्ता’ को बचाना बंद कर दे और उनकी बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की अपनी मांग को दोहराता है।”

बयान में कहा गया कि एसकेएम इस मुद्दे पर अपना संघर्ष जारी रखेगा।

लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच कर रहे विशेष जांचकर्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाने), 338 (गंभीर चोट पहुंचाना), 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) को 307 (हत्या का प्रयास), 326 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना), 34 (समान इरादों से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया कृत्य) से बदलने का अनुरोध किया है।

एसआईटी ने इस मामले में आईपीसी की अन्‍य धाराएं 302, 147, 148, 149 और 120 बी को बरकरार रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस