लाइव न्यूज़ :

अब मोदी सरकार बदलेगी इस रेलवे स्टेशन का नाम, ये है वजह

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 4, 2018 04:19 IST

झारखंड के पलामू के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद एवं राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक वीडी राम ने बताया कि 22 मार्च, 2018 को उन्होंने इस संबन्ध में केन्द्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था जिसे केन्द्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

Open in App

गढ़वा 04 सितंबर: देश की नरेंद्र मोदी सरकार एक और रेलवे स्टेशन का नाम बदलने जा रही है। साथ ही साथ उस नगर के नाम में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। दरअसल, झारखंड के गढ़वा स्थित नगर उटारी नगर का नाम अब 'वंशीधर नगर' तथा नगर उटारी रेलवे स्टेशन का नाम 'वंशीधर रेलवे स्टेशन' होगा।

झारखंड के पलामू के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद एवं राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक वीडी राम ने बताया कि 22 मार्च, 2018 को उन्होंने इस संबन्ध में केन्द्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था जिसे केन्द्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित गढ़वा जिले में प्रसिद्ध वंशीधर मंदिर विराजमान है, जहां भगवान वंशीधर की कई सौ किलोग्राम की स्वर्ण एवं अष्ट धातु की बनी प्रतिमा है। इस मंदिर के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। राम ने बताया कि इन दोनों नये नामों के बारे में सरकार का आदेश शीघ्र अधिकारियों को प्राप्त हो जायेगा।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार मुगल सराय रेलवे स्टेशन का भी नाम बदल चुकी है। अब इस स्टेशन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाता है। इस स्टेशन के नाम बदलने की जब से बात कही गई थी तब से लगातार विरोध किया जा रहा था, लेकिन इसके बावजूद भी नरेंद्र मोदी सरकार ने नाम बदलने पर मुहर लगा दी थी। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर