लाइव न्यूज़ :

मोदी को पसंदीदा वैश्विक नेता की सर्वोच्च रेटिंग मिलना उनकी नीतियों के प्रति समर्थन दिखाता है :भाजपा

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:27 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वाधिक स्वीकार्य (हाइऐस्ट अप्रूवल रेटिंग) नेता बताने वाले एक वैश्विक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए रविवार को कहा कि यह दिखाता है कि उनकी जन हितैषी नीतियों को कितना समर्थन हासिल है। वैश्विक नेताओं की लोकप्रियता रेटिंग पर नियमित नजर रखने वाली कंपनी ‘मॉर्निंग कन्सल्ट’ ने इस सूची में 70 फीसदी लोगों की पसंद के रूप में मोदी को शीर्ष पर रखा है। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी शामिल किया गया है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, ‘‘वैश्विक पसंद की रेटिंग में देश के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च रैंकिंग मिलना देश के लिए सम्मान और गौरव की बात है। यह उनकी जन कल्याणकारी नीतियों के लिए जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। ’’ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘वैश्विक पसंद के मामले में सर्वाधिक रेटिंग प्राप्त करने वाले वैश्विक नेता हैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्हें 70 प्रतिशत स्वीकार्यता के साथ सर्वोच्च रेटिंग मिली है। बधाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर