लाइव न्यूज़ :

Modi 3.0 Giriraj Singh: मोदी मंत्रिमंडल में गिरिराज सिंह की हैट्रिक, फिर बने मंत्री, भूमिहार समाज में पैठ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2024 20:31 IST

Modi 3.0 who is Giriraj Singh: नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल की पहली पारी के दूसरे विस्तार में गिरिराज सिंह 2008 से 2010 तक सहकारिता मंत्री तथा दूसरी पारी में 2010 से 2013 तक पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री बने।

Open in App
ठळक मुद्देModi 3.0 who is Giriraj Singh: 2024 में गिरिराज सिंह बेगूसराय से लोकसभा चुनाव जीते हैं।Modi 3.0 who is Giriraj Singh: मोदी मंत्रिमंडल में गिरिराज की वापसी हुई है।Modi 3.0 who is Giriraj Singh:राजनीतिक यात्रा में सबसे पहले वर्ष 2002 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने।

Modi 3.0 who is Giriraj Singh: केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले गिरिराज सिंह तीसरी बार मंत्री बने हैं। गिरिराज सिंह का जन्म 9 सितंबर 1952 को लखीसराय जिले के बड़हिया में हुआ, परंतु शिक्षा-दीक्षा के साथ राजनीति का पाठ भी उन्होंने बेगूसराय में ही पढ़ा। भूमिहार समाज से आने वाले गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। 2014 में गिरिराज सिंह बिहार के नवादा सीट से भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते। जिसके बाद वह केंद्र में राज्य मंत्री रहे। 2019 में बेगूसराय से चुनाव जीते और कैबिनेट में इन्हें पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग का मंत्रालय दिया गया। वहीं एक बार फिर 2024 में गिरिराज सिंह बेगूसराय से लोकसभा चुनाव जीते हैं। मोदी मंत्रिमंडल में गिरिराज की वापसी हुई है।

अपनी राजनीतिक यात्रा में सबसे पहले वे वर्ष 2002 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। लगातार दो टर्म में वर्ष 2014 तक वे विधान पार्षद रहे। इस दौरान नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल की पहली पारी के दूसरे विस्तार में गिरिराज सिंह 2008 से 2010 तक सहकारिता मंत्री तथा दूसरी पारी में 2010 से 2013 तक पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री बने।

2014 के लोकसभा चुनाव में वे पहली बार नवादा से सांसद चुने गए थे। वर्ष 2017 में मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के समय गिरिराज सिंह को पहली बार केन्द्र में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेवारी मिली थी। 17 वीं लोकसभा चुनाव में बेगूसराय लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चार लाख 22 हजार मतों के बड़े अंतर से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को हराकर संसद पहुंचे थे। इस बार बेगूसराय से उन्होंने वामपंथी नेता अवधेश राय को मात दी है।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीगिरिराज सिंहबेगूसराय लोकसभा सीटBJPबिहार लोकसभा चुनाव २०२४बेगूसराय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी