लाइव न्यूज़ :

पूर्व मेदिनीपुर में तटबंध निर्माण के लिए धन का दुरुपयोग, होगी कार्रवाई: टीएमसी सांसद

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:35 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जून बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता, भाजपा के शुभेंदु अधिकारी और उनके पिता शिशिर अधिकारी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए, तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व मेदिनीपुर में तटबंधों के निर्माण के लिए आवंटित धन का “दुरुपयोग” किया गया। यहां हाल ही में चक्रवात 'यास' की वजह से आई बाढ़ के कारण लोग बेघर हो गए थे।

कांथी से लोकसभा सांसद शिशिर अधिकारी ने हालांकि दावा किया कि दीघा-शंकरपुर विकास प्राधिकरण (डीएसडीए) के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान लगभग 90 प्रतिशत काम किया गया था और बाकी को आने वाले सर्दी के मौसम के अंत तक पूरा किया जाना था।

गौरतलब है कि उन्हें इस साल की शुरुआत में टीएमसी ने पद से हटा दिया था और कुछ ही समय बाद वे अपने बेटे के नक्शेकदम पर चलते हुए भाजपा में शामिल हो गए।

टीएमसी सांसद ने पिता-पुत्र का नाम लिए बिना कहा कि यह स्पष्ट रूप से जाहिर है कि जब समुद्र के किनारे सड़क का निर्माण हुआ उस वक्त डीएसडीए का प्रबंधन किसके पास था। उन्होंने कहा कि लोग यह भी अच्छी तरह से जानते हैं कि सिंचाई विभाग का प्रभारी कौन था, जिसने समुद्र के पानी को बहने से रोकने के लिए तट के किनारे सुरक्षा दीवार बनाई और तटबंधों को बनाया।

पिछले साल दिसंबर में भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की पिछली कैबिनेट में परिवहन, सिंचाई और जलमार्ग विभाग संभाला था।

25 मई को बंगाल में आए चक्रवाती तूफान 'यास' ने पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना समेत अन्य जगहों पर तबाही मचा दी।

डायमंड हार्बर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले बनर्जी ने कहा "पैसे का दुरुपयोग किया गया... ठीक से उपयोग नहीं किया गया। इसके परिणामस्वरूप घटिया काम हुआ। ऐसे काम की जिम्मेदारी संभालने वाले लोगों को जनता की बिल्कुल चिंता नहीं होती है। क्या उन्हें यह अनुमान हो गया था कि एक दिन उनका घटिया काम सामने आ जाएगा और उन्होंने पार्टी छोड़ दी?"

उन्होंने आगे रेखांकित किया कि "सभी भ्रष्ट नेताओं को चिह्नित किया जाएगा और उनके द्वारा किए गए घटिया काम के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए