लाइव न्यूज़ :

लापता चिकित्‍सक का शव मिला, हत्‍या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 14, 2021 22:26 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 14 फरवरी अमेठी जिले के जामो कस्बे के रहने एक निजी चिकित्सक की हत्या के आरोप में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि 40 वर्षीय चिकित्सक जयकरन प्रजापति 11 फरवरी की शाम से लापता थे। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को जयकरन प्रजापति की मोटर साइकिल और मोबाइल फोन जगदीशपुर थाना क्षेत्र के संभई नाले के नीचे जंगल में मिला था। उनका अधजला शव शनिवार रात जगदीशपुर-जायस मार्ग पर मरौचा के जंगल में मिला।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि इस मामले में आशीष दुबे और संतोष कुमार तिवारी नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सक जय करण प्रजापति लोगों से धन इकट्ठा करके लॉटरी निकालने का कारोबार भी करते थे जिसमें धन के लेनदेन को लेकर आशीष दुबे से उनका झगड़ा हुआ था और आशीष ने संतोष के साथ मिलकर प्रजापति का अपहरण करके उनकी हत्या कर दी और शव को जलाकर उसे दफन कर दिया था।

प्रजापति के पिता गंगाराम ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि हत्यारों ने पांच फुट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें शव को रखकर जला दिया और दफन कर उसके ऊपर आम का पेड़ लगा दिया था।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच