लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव ने किया बड़ा ऐलान, उनकी बड़ी बहन मीसा भारती हीं होगी पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2019 14:08 IST

तेजप्रताप ने साफ कहा कि वह आज से ही इसके लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है और उनका पहला दौरा मनेर से शुरू हुआ जो अब चलता रहेगा. तेजप्रताप ने राजद के भाई वीरेन्द्र के दावे को खारिज करते हुए कहा कि किसी के ताल ठोकने से नहीं होगा. मीसा भारती मेरी बहन है और हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं. 

Open in App

लोकसभा चुनाव में भले ही देर हो लेकिन तेजप्रताप ने न केवल मीसा भारती को पाटलिपुत्र सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया बल्कि उनके लिए प्रचार का आगाज भी कर दिया. तेजप्रताप ने ऐलान किया है कि उनकी बडी बहन मीसा भारती फिर एक बार पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से ही चुनाव लडेंगी. गुरुवार (3 जनवरी) जनता दरबार के बाद तेजप्रताप सीधे मनेर निकल गए और अपनी बहन के लिए रोड शो करने लगे. 

उन्होंने ढोल-नगाड़ों और घोड़ों के साथ जुलुस निकाला. तेजप्रताप का काफिला बहन मीसा भारती के लिए लोगों का समर्थन मांगता दिखा. तेजप्रताप का ये प्रचार पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में हो रहा है. पटना से सटे शाहपुर में तेजप्रताप यादव का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और समर्थन देने की बात कही. 

तेजप्रताप ने साफ कहा कि वह आज से ही इसके लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है और उनका पहला दौरा मनेर से शुरू हुआ जो अब चलता रहेगा. तेजप्रताप ने राजद के भाई वीरेन्द्र के दावे को खारिज करते हुए कहा कि किसी के ताल ठोकने से नहीं होगा. मीसा भारती मेरी बहन है और हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं. 

दरअसल, राजद नेता और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र भी इसी क्षेत्र से आते हैं और वह चुनाव लडने की तैयारी कर रहे हैं. यह भी चर्चा है कि लालू और तेजस्वी भी चाहते हैं कि भाई वीरेन्द्र पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडें. लेकिन मीसा और तेजप्रताप की जिद भाई वीरेन्द्र के सपनों पर पानी फेर सकती है.

यहां बता दें कि मीसा भारती ने अगला लोकसभा चुनाव पाटलिपुत्र सीट से लडने का मन बना लिया है. इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरु कर दी है. मीसा के समर्थक उनके पोस्टर को उनके संसदीय क्षेत्र में लगाने में जुट गए हैं. मीसा भारती की पोस्टर जिसमें वह पाटलीपुत्र लोकसभा की जनता को नए साल और मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी गई है. उसे पूरे क्षेत्र में लगवाया जा रहा है. 

पार्टी ने भले ही अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है. लेकिन उम्मीदवार अपने नाम की घोषणा से पहले ही चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. कुछ ऐसी ही स्थिति लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती की है. मीसा भारती ने पाटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी ठोक दी है. बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में रामकृपाल यादव ने मीसा भारती को मात दी थी.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवमीसा भारतीबिहारआरजेडीपाटलिपुत्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"