लाइव न्यूज़ :

चोर चुरा ले गये मिराज फाइटर प्लेन का टायर, लखनऊ के थाने में दर्ज हुई FIR

By अनिल शर्मा | Updated: December 3, 2021 10:02 IST

पुलिस शक के आधार पर ट्रक के ड्राइवर हेम सिंह रावत से पूछताछ कर रही है। ड्राइवर के मुताबिक काली स्कार्पियो सवार चोरों ने ट्रक को रोका और उसके रस्से को काटकर एक पहिया चुरा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देचोरों ने इस घटना को 27 नवंबर की रात को अंजाम दियाट्रक ड्राइवर ने कहा कि चोरों ने यह चोरी रात 12.30 से 1 बजे के बीच की

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में फाइटर जेट मिराज का पहिया चोरी होने का मामला सामने आया है। आशियाना पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने 27 नवंबर को लखनऊ के बख्शी-का-तालाब एयरबेस से सैन्य उपकरणों की खेप ले जा रहे ट्रक से मिराज फाइटर जेट का टायर चुरा लिया।

पुलिस शक के आधार पर ट्रक के ड्राइवर हेम सिंह रावत से पूछताछ कर रही है। ड्राइवर के मुताबिक काली स्कार्पियो सवार चोरों ने ट्रक को रोका और उसके रस्से को काटकर एक पहिया चुरा लिया। पुलिस ने हेम सिंह रावत के बयान पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना स्थल के आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 ट्रक ड्राइवर हेम सिंह रावत ने पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रक में मिलिट्री के सामान का कंसाइनमेंट था, जो बख्शी-का-तालाब एयरबेस से जोधपुर जा रहा था। चोरों ने इस घटना को 27 नवंबर की रात को अंजाम दिया, जब शहीद पथ पर ट्रैफिक जाम लगा था। ड्राइवर ने कहा कि चोरों ने यह चोरी रात 12.30 से 1 बजे के बीच की।

 

टॅग्स :मिराज 2000लखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप