लाइव न्यूज़ :

पुल की रेलिंग से लटकता मिला नाबालिग लड़की का शव

By भाषा | Updated: July 20, 2021 21:42 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 20 जुलाई गोरखपुर मंडल के देवरिया जिले में मंगलवार को एक नाबालिग लड़की का शव एक पुल की रेलिंग से लटकता मिला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में पटनावा पुल की रेलिंग से नेहा पासवान (17) का शव लटकता मिला। वह महुआडीह थाना क्षेत्र के सेवरही खर्ग निवासी अमरनाथ पासवान की बेटी थी।

नेहा के छोटे भाई विवेक ने संवाददाताओं को बताया कि उसके चाचा ने सोमवार शाम कपड़े धोने को लेकर उसकी बहन की पिटाई की थी। जब वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई तो वह उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विवेक का आरोप है कि उसके चाचा ने नेहा के शव को पटनावा पुल से नीचे फेंक दिया लेकिन उसके कपड़े पुल की रेलिंग के एक हुक से फंस गए जिसकी वजह से शव लटक गया।

नेहा का पिता अमरनाथ पासवान पंजाब में एक निजी कंपनी में काम करता है और उसका पूरा परिवार गांव में रहता है। नेहा कक्षा नौ की छात्रा थी।

देवरिया के पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बताया नेहा को उसके चाचाओं ने बुरी तरह मारा-पीटा और जब वह मर गई तो उसका शव पटनावा पुल से नीचे फेंकने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है और उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos