लाइव न्यूज़ :

नाबालिग दोस्तों ने अपने साथी की हत्या कर शव बंद पड़े खदान में डाला

By भाषा | Updated: May 16, 2021 22:18 IST

Open in App

रतलाम (मप्र), 16 मई मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दो नाबालिग बालकों ने बुरी लतों की शिकायत परिजन से करने पर अपने 15 वर्षीय साथी की कथित रूप से गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को एक बंद खदान के गड्ढे में डाल दिया।

यह घटना रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर आलोट थाना क्षेत्र के गांव दयालपुरा में शुक्रवार-शनिवार की रात को हुई।

मृत किशोर के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस जांच में इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने रविवार को बताया कि आलोट क्षेत्र के ग्राम दयालपुरा निवासी गोपाल सिंह सोंधिया ने अपने 15 वर्षीय बेटे की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, किशोर 14 मई की रात से लापता था।

उन्होंने कहा कि परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर से निकलने के पहले किशोर को एक फोन आया था।

तिवारी ने बताया कि गुमशुदगी के इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला कि किशोर और उसके पड़ोस में रहने वाले दो दोस्त रात में मोबाइल पर गेम खेलते हैं।

तिवारी ने बताया कि पुलिस ने जब दोनों दोस्तों से पूछताछ की, तो उन्होंने लापता किशोर की हत्या करने की बात कबूल की।

उन्होंने कहा कि पूछताछ में दोनों नाबालिगों ने बताया कि गुमशुदा किशोर उनकी शिकायत उनके परिजनों से करता था, जिससे नाराज होकर उन्होंने उसे उसके गांव के पास स्थित एक गिट्टी की बंद खदान पर ले गए और गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खदान के गड्ढे में डाल दिया।

तिवारी ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब