लाइव न्यूज़ :

इजरायली दूतावास के बाहर मामूली विस्फोट, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं

By भाषा | Updated: January 29, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी दिल्ली के लुटियंस इलाके में इजरायली दूतावास के बाहर शुक्रवार की शाम मामूली आईईडी विस्फोट हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

एक अधिकारी ने कहा कि धमाके में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित दूतावास में दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गई हैं।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा, ''बहुत ही कम क्षमता का आईईडी विस्फोट हुआ है... घटना में न तो कोई व्यक्ति के हताहत हुआ है और नजदीक में खड़े तीन वाहनों के शीशों को छोड़कर किसी संपत्ति को भी नुकसान नहीं हुआ। ''

उन्होंने कहा प्रारंभिक जांच के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने सनसनी पैदा करने के लिये यह शरारत की है।

अग्निशम विभाग को शाम 5 बजकर 11 मिनट पर घटना की सूचना मिली थी। घटनास्थल से कुछ ही किलोमीटर दूर 'बीटिंग रिट्रीट' कार्यक्रम चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम