लाइव न्यूज़ :

छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार करने, उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:10 IST

Open in App

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), 20 जुलाई जिला पुलिस ने नौवीं कक्षा की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता के परिजन की ओर से प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक देहात अतुल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी नाबालिग आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली नौवीं की छात्रा के साथ दोस्ती की और फिर उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने छात्रा की अश्लील तस्वीरें निकालीं और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

शर्मा ने बताया कि घटना के एक महीने बाद छात्रा ने अपने परिजन को इस बारे में बताया, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसे किशोर कारागार गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे