लाइव न्यूज़ :

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की हवाई अड्डा संचालकों के साथ बैठक, घरेलू उड़ानों के संचालन पर हुई चर्चा

By प्रिया कुमारी | Updated: May 24, 2020 16:53 IST

नागरिक उड्डयन मंत्रालय 25 मई से घरेलू उड़ान फिर से शुरू होने पर रविवार को एयरलाइंस और हवाई अड्डा संचालकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में घरेलू उड़ानों के संचालन पर चर्चा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए SOP पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई है।इस बैठक में उन राज्यों को लेकर भी चर्चा की जाएगी, जिन्होंने परिचालन फिर से शुरू नहीं करने का अनुरोध किया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के लिए SOP पर चर्चा करने के लिए 25 मई से घरेलू उड़ान फिर से शुरू होने पर आज यानी रविवार को एयरलाइंस और हवाई अड्डा संचालकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में उन राज्यों को लेकर भी चर्चा की जाएगी, जिन्होंने परिचालन फिर से शुरू नहीं करने का अनुरोध किया है। बैठक की अध्यक्षता मंत्रालय के सचिव द्वारा की जाएगी।

देश में लगे लॉकडाउन के दौरान परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किया है। इसके साथ ही  घरेलू यात्रा के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश में कहा गया है कि यात्रियों को 14 दिन तक अनिवार्य क्वारंटीन में रहना होगा।

इसके बाद अपने खर्चे पर सात दिन तक संस्थागत क्वारंटीन में रहना होगा। इसके अलावा इन्हें अपने घर पर भी सात दिन होम आइसोलेशन में गुजारने होंगे। वहीं घरेलू यात्रा के लिए सभी यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतू ऐप भी डाउनलोड़ करने होंगे। साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ये  सुनिश्चित कराना होगा कि यात्रा से पहले उनकी स्क्रीनिंग की जाए और इसके बाद उन्हें विमान में चढ़ने की अनुमति दी जाए।

 बता दें देश में लगे लॉकडाउन  4.0 में कुछ ढील दी गई है। बसें ट्रेन आदि चलाने को लेकर सरकार ने नियमों का पालन करते हुए चलाने की अनुमित दे दी है।  

टॅग्स :एयर इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनएयर एशिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?