लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में आज हो सकता है मंत्रालयों का बंटवाराः मलाईदार विभाग के लिए होड़, विधायकों ने लगाया पूरा जोर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2020 11:22 IST

सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि एक-दो दिन में मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिमंडल विस्तार के दो दिन बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं ने सचिवालय में बैठक की। बुधवार को गृह मंत्रालय समेत कई विभागों पर खींचतान की वजह से मंत्रालयों का वितरण नहीं हो सका था।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास आघाड़ी के मंत्रियों में मंत्रालयों का बंटवारा गुरुवार को होने की पूरी संभावना है. मंत्रिमंडल विस्तार के दो दिन बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं ने सचिवालय में बैठक की। इस बैठक में विभागों के बंटवारे पर चर्चा की गई है। माना जा रहा है कि गुरुवार को इसकी घोषणा की जा सकती है। बुधवार को गृह मंत्रालय समेत कई विभागों पर खींचतान की वजह से मंत्रालयों का वितरण नहीं हो सका था। हालांकि अब इसका समाधान निकाल लिया गया है।

सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि एक-दो दिन में मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। ठाकरे सरकार में 33 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री हैं। उस हिसाब से हर कैबिनेट मंत्री को एक ही मंत्रालय दिए जाने की संभावना है, जबकि राज्यमंत्रियों को एक से ज्यादा मंत्रालय सौंपे जा सकते हैं।

बताया जाता है कि दिलीप वलसे पाटिल को श्रम मंत्रालय, जितेंद्र आव्हाड़ को गृहनिर्माण, धनंजय मुंडे को सामाजिक न्याय और छगन भुजबल को अन्न एवं नागरी आपूर्ति मंत्रालय दिया जाएगा। नवाब मलिक को उत्पाद शुल्क (आबकारी), हसन मुश्रीफ को ग्रामविकास, जयंत पाटिल को जलसंधारण और बालासाहब पाटिल को सहकारिता मंत्रालय आवंटित किया जा सकता है।

एनसीपी और शिवसेना के बीच गृह मंत्रालय को लेकर खींचतान थी। ऐसे में शिवसेना गृह विभाग देने के लिए राजी हो गई है, लेकिन एनसीपी प्रमुख शरद पवार के सामने असल सवाल है कि इस महत्वपूर्ण विभाग को वो किसे सौंपे। 

 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो