लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भीड़ के हमले में बचे मंत्री, विधायक

By भाषा | Updated: November 11, 2021 00:34 IST

Open in App

बहरामपुर (पश्चिम बंगाल), 10 नवंबर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुब्रत साहा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक पर बुधवार की शाम मुर्शिदाबाद जिले में भीड़ ने हमला कर दिया। ऐसा संदेह है कि पार्टी के गुटों के बीच झगड़े में भीड़ ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी मंत्री और स्थानीय विधायक जिबान कृष्ण साहा हमले में बच गए। यह हमला बुर्वान निर्वाचन क्षेत्र में हुआ।

जैसे ही वे बिपरा शेखर इलाके में एक दुर्घटना पीड़ित के घर से बाहर आ रहे थे, उसी दौरान भीड़ ने उनकी गाड़ी पर ईंटें फेंकी जिससे गाड़ी की खिड़की का कांच टूट गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें (मंत्री) वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।’’

हमले में कथित संलिप्तता के लिए कम से कम 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह घटना टीएमसी के गुटों के बीच झगड़े के कारण होने का संदेह है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पार्टी की एक बैठक नजदीक के स्थान पर हो रही थी और बैठक में मौजूद लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

मुर्शिदाबाद जिले से टीएमसी के पूर्व जिला अध्यक्ष ने बाद में पत्रकारों से कहा, ‘‘असामाजिक तत्वों के एक समूह ने हम पर हमला किया। मैं नहीं जानता कि वे कौन थे।’’

जिले से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि यह साफ तौर पर टीएमसी के भीतर कलह का मामला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो