लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में अफगानों की मदद करने का आश्वासन दिया मंत्री ने

By भाषा | Updated: August 18, 2021 14:55 IST

Open in App

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने प्रदेश में अध्ययन कर रहे अफगानिस्तान के छात्रों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन बुधवार को दिया । इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके देश में राजनीतिक माहौल को देखते हुये उनकी समस्याओं के समाधान के लिये आवश्यक कदम उठायेंगे । ज्ञानेंद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार कर्नाटक में अध्ययन करने वाले अफगानिस्तान के सभी छात्रों को उनके देश में संघर्ष से उत्पन्न होने वाली उनकी शिकायतों को दूर करने में हर संभव मदद मुहैया करायेगी ।उन्होंने कहा कि छात्रों समेत करीब 300 अफगान नागरिक कर्नाटक में अभी रह रहे हैं । मंत्री ने कहा, ‘‘वीजा विस्तार समेत अफगानिस्तान के लोगों से संबंधित किसी भी मसले के समाधान के लिये राज्य सरकार केंद्र से बातचीत करेगी । अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को लेकर कर्नाटक में पढ़ने वाले छात्र अपने रिश्तेदारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी