लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान से मिनी बस की टक्कर, कोई हताहत नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2025 13:38 IST

Bengaluru Airport Incident: बेंगलुरु एयरपोर्ट के सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Open in App

Bengaluru Airport Incident:बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस के एक खड़े हुए विमान से मिनी बस टकरा गई। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारी ने बताया कि यह बस विमान के ‘अंडरकैरेज’ (निचले ढांचे) से टकरा गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक बयान में कहा गया, “18 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 12:15 बजे, रखरखाव के काम से जुड़ी एक एजेंसी (थर्ड पार्टी) द्वारा संचालित वाहन केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े एक विमान के अंडरकैरेज से टकरा गया।"

बयान में कहा गया है कि संबंधित पक्षों के साथ समन्वय कर सभी आवश्यक प्रोटोकॉल तत्काल लागू किए गए हैं। यात्रियों और हवाई अड्डा कर्मियों की सुरक्षा और संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इंडिगो एयरलाइंस ने कहा, "हम बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पार्क किए गए इंडिगो विमान और एक ‘थर्ड पार्टी’ के वाहन के बीच हुई घटना से अवगत हैं। मामले की जांच जारी है और जरूरत के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"

टॅग्स :इंडिगोबेंगलुरुAirports Authority of Indiaहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप