लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मिमिक्री करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने डाल दिया हवालात में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 19, 2022 14:09 IST

मध्य प्रदेश पुलिस ने जबलपुर के आदिल अली नाम के एक शख्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का वीडियो के जरिये सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाने के मामले में गिरफ्तार किया है

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के जबलपुर में पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह की मिमिक्री करना एक युवक को पड़ा भारीपुलिस ने आदिल को पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के बारे में टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया हैपुलिस ने यह एक्शन इसलिए क्योंकि गिरफ्तार आदिल का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा था

जबलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मिमिक्री करने और उनका उपहास उड़ाने के आरोप में मध्य प्रदेश पुलिस ने 38 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि युवक ने एक वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

इस मामले में जानकारी देते हुए जबलपुर के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा, सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रहे एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आदिल अली को ओमती पुलिस थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा, "आरोपी आदिल पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा कराने का इरादे रखना) और 294 (आपत्तिजनक गीत और कार्य में शामिल होना) के तहत केस दर्ज किया गया है।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री से प्रसिद्धी पाने वाले मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन श्याम रंगीला ने बीते 16 अप्रैल को ट्वीटर पर इस बात की जानकारी दी थी कि पीएम मोदी की मिमिक्री करना अब उनको बहुत भारी पड़ रहा है क्योंकि जिस मिमिक्री के कारण उन्हें देशभर में पहचान मिली अब वो ही उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है।

श्याम रंगीला ने इस मामले में ट्वीट करके करके कहा था, "प्रिय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी मैं एक छोटा सा कलाकार हूं, आपकी व कई लोगों की मिमिक्री करता हूं। दुःखद है कि मैं ये कभी टीवी पर नहीं कर सकता क्यूंकि टीवी चैनल के लोग आपसे डरते है। आपको तो मज़ाक़ पसंद भी है, तो फिर भी वे क्यूं डरते है आपकी मिमिक्री से? क्या आपकी मिमिक्री जुर्म है?"

इससे पहले भी साल 2017 में श्याम रंगीला ने मशहूर इंडियन कॉमेडी शो 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में पीएम मोदी की मिमिक्री की थी और इस कार्यक्रम में बतौर जज अक्षय कुमार भी शमिल थे। इस शो को जजों ने बेहद सराहा था लेकिन उसके बावजूद वो शो कभी प्रसारित नहीं किया गया।

जबकि 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शो के प्रोमो में अक्षय कुमार सहित अन्य जजों ने पीएम मोदी की मिमिक्री करने के लिए श्याम रंगीला को स्टैंडिंग ओवीशन भी दिया था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहमध्य प्रदेशजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा