लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में भूकंप के हल्के झटके

By भाषा | Updated: December 22, 2021 11:31 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 दिसंबर कर्नाटक में बेंगलुरु के निकट स्थित चिक्कबल्लापुर जिले में बुधवार सुबह लगातार दो बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के अनुसार, सुबह करीब सात बजकर 10 मिनट और सात बजकर 15 मिनट पर आए भूकंपों का केंद्र मांडिकल और भोगपार्थी गांवों के निकट था। इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 और तीन मापी गई।

केएसएनडीएमसी ने एक बयान में बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी और झटके अधिकतम 10 किलोमीटर से 15 किलोमीटर तक के दायरे में महसूस किए गए होंगे।

बयान में कहा गया, ‘‘इस प्रकार के भूकंप से स्थानीय समुदाय को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है, लेकिन स्थानीय स्तर पर मामूली झटके महसूस किए जा सकते हैं। समुदाय को घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि तीव्रता कम है, और विनाशकारी नहीं है।’’

इससे पहले, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बेंगलुरू से करीब 70 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में दो भूंकप आने की जानकारी ट्वीट की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?