लाइव न्यूज़ :

जम्मू:बदलते मौसम के कारण समय पहले ही इस साल लौटने लगे है प्रवासी पक्षी, जानकारों ने जताई चिंता

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 8, 2023 14:37 IST

मामले में बोलते हुए कश्मीर के वेटलैंड की जिम्मेदारी संभालने वाली वाइल्ड लाइफ वार्डन इफशान दीवान और रीजनल वाइल्ड लाइफ वार्डन रशीद नक्काश का कहना है कि कश्मीर में तेजी से मौसम बदल रहा है। यह दूसरी बार है कि गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है जिस कारण दिन के तामपान में हुई बढ़ौतरी इन प्रवासी पक्षियों को मजबूर कर रही है कि वे जल्द से जल्द अपने घरों को लौट जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देबदलते मौसम के कारण समय से पहले ही जम्मू कश्मीर से प्रवासी पंक्षी लौटने लगे है। ऐसे में इस तरीके से प्रवासी पंक्षियों के लौटने के पीछे कई कारण बताए जा रहे है।इन कारणों में ग्लोबल वार्मिंग को भी एक कारण बताया जा रहा है।

जम्मू: कश्मीर में इस साल सर्दियों में आए 13 लाख के करीब प्रवासी पक्षी जल्द अपने घरों को लौटने लगे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पिछले दो सप्ताह से कश्मीर में ग्लोबल वार्मिंग अपना असर दिखा रही है जिस कारण दिन का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

कश्मीर में तेजी से बदलते मौसम पर जानकारों ने जताई है चिंता

कश्मीर के वेटलैंड की जिम्मेदारी संभालने वाली वाइल्ड लाइफ वार्डन इफशान दीवान और रीजनल वाइल्ड लाइफ वार्डन रशीद नक्काश कहते थे कि कश्मीर में मौसम तेजी से बदल रहा है। यह दूसरी बार है कि गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है जिस कारण दिन के तामपान में हुई बढ़ौतरी इन प्रवासी पक्षियों को मजबूर कर रही है कि वे जल्द से जल्द अपने घरों को लौट जाएं। हालांकि वे इसके प्रति कोई कमेंट नहीं करते थे कि मौसम में बदलाव का कारण ग्लोबल वार्मिंग है या फिर कुछ और ही कारण है।

इतना जरूर था कि वे इसके प्रति खुशी जताते थे कि इस बार 13 लाख के करीब प्रवासी पक्षी सिर्फ कश्मीर के वेटलेंडों में विचरण करते पाए गए। हालांकि उनके अनुसार, आधिकारिक गिनती के आंकड़े अभी आए नहीं हैं पर उनके अनुमान के अनुसार, यह संख्या 13 लाख के करीब ही है। वहीं पिछले साल यह आंकड़ा 11 लाख था।

इस कारण प्रवासी पंक्षी जल्दी ही लौट गए- वाइल्ड लाइफ वार्डन

वाइल्ड लाइफ वार्डन के मुताबिक, इस बार बहुत से प्रवसी परिंदों को गिनती में इसलिए शामिल नहीं किया जा सका क्योंकि तेजी से बदलते मौसम के कारण वे वापस लौट गए थे। उनका दावा था कि पिछली सर्दियों की बनिस्बत इस बार की सर्दी गर्माहट लिए हुए थी जिस कारण ये पक्षी जल्द लौटने लगे हैं। 

साल 2021 में सर्दी लंबी चली थी जिस कारण गिनती का कार्य 15 फरवरी को शुरू हुआ था पर इस बार इसे जनवरी के अंत में ही आरंभ करने के बावजूद बहुत से हजारों पक्षियों को गिना ही नहीं जा सका है।

इलाकों में निर्माण गतिविधियां के कारण पंक्षियों की संख्या में देखी गई है कमी

जानकारी के लिए कश्मीर में होकरसर, वुल्लर झील, हायगाम, मीरगुंड और शैलबुग जैसे कई ऐसे इलाके हैं जहां पर ये मेहमान पक्षी अपना डेरा डालते हैं। होकसार के वन्य जीव वार्डन गुलाम मुहम्मद का कहना था कि ये मेहमान पक्षी नवंबर से फरवरी के अंत तक चार माह की अवधि के लिए ही इन स्थानों पर ठहरते हैं। 

इसके बाद आमतौर पर ये पक्षी अपने पुराने स्थानों की ओर लौटना शुरू कर देते हैं। यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों में ब्राह्णी बत्तख, टफड बत्तख, गड़वाल कामन पाक हार्ड, मिलार्ड, गैरेनरी, रैड करासड कामन टीट आदि शामिल हैं। लेकिन शैलबुग वेटलेंड के आसपास के इलाकों में निर्माण गतिविधियां ज्यादा होने के कारण वहां प्रवासी पक्षियों की आमद बहुत ही कम दिखी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरWildlife Conservation Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया