लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in Bihar: दिल्ली से बिहार लौटा हर चौथा मजदूर कोरोना पॉजिटिव, अन्य राज्यों से लौटे श्रमिकों का भी बुरा हाल

By निखिल वर्मा | Updated: May 19, 2020 11:52 IST

बिहार में कोरोना वायरस के अब तक 1391 मामले सामने आए हैं. कोविड-19 से संक्रमित 494 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है जबकि इस खतरनाक वायरस से 9 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देविभिन्न राज्यों से बिहार लौटे सैकड़ों मजदूर कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं.गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु से अपने घर बिहार लौटे मजदूर कोविड-19 से संक्रमित निकले हैं

बिहार में लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को लेकर राज्य सरकार दोहरी चुनौतियों का सामना कर रही है। बाहर से लौटे सैकड़ों प्रवासी मजदूरकोरोना वायरस पॉजिटिव निकले जिसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है। इनमें से ज्यादातर केस स्पर्शोन्मुख (asymptomatic) हैं। स्पर्शोन्मुख ऐसे मरीजों को कहा जाता है जिनमें लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। 18 मई तक बिहार में प्रवासी श्रमिकों के कुल 8,337 नमूनों का परीक्षण किया और लगभग 8% मजदूर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। बता दें कि कोरोना वायरस पॉजिटिव की राष्ट्रीय दर करीब 4 फीसदी है।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, दिल्ली से लौटे प्रवासी श्रमिकों से लिए गए 835 नमूनों में से 218 पॉजिटिव थे।  कोरोना की पुष्टि की ये दर 26 फीसदी से ज्यादा है जबकि राष्ट्रीय राजधानी में ये दर करीब सात फीसदी है। पश्चिम बंगाल से लौटे प्रवासी श्रमिकों के 265 नमूनों में से 33 का परीक्षण सकारात्मक रहा। प्रवासी मजूदरों में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर 12 फीसदी रही जबकि बंगाल में भी इसकी दर से 3 फीसदी है।  

हरियाणा से लौटे प्रवासी श्रमिकों के 390 नमूनों में से 36 नमूने सकारात्मक पाए गए।  कोविड-19 की ये दर 9 फीसदी है जबकि हरियाणा में पॉजिटिविटी दर 1.16 फीसदी है। बिहार से मिल रहा जेटा न केवल राज्य में कोरोना वायरस से निपटने के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए यह आवश्यक है।

सबसे पहले, यह दिल्ली में एक बड़ी स्पर्शोन्मुख आबादी की उपस्थिति को दर्शाता है। दूसरा, यह राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों को इन प्रवासियों के संपर्क का पता लगाने के लिए मार्गदर्शन कर सकता है। साथ ही उन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा सकती है जहां अब तक किसी का ध्यान नहीं गया हो।

सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि बिहार में आने वाले सभी राज्यों से प्रवासी मजदूर कोविड-19 से संक्रमित निकल रहे हैं।  जैसे महाराष्ट्र से बिहार से लौटे जिन 1283 प्रवासी मजदूरों के नमूने लिए गए उनमें से 141 को कोविड-19 की पुष्टि हुई। राज्य में बाहर से आए प्रवासी मजूदरों में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर 11 फीसदी रही जबकि महाराष्ट्र में भी इसकी दर से 11.7 फीसदी है।

टॅग्स :प्रवासी मजदूरबिहार में कोरोनाबिहारदिल्लीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?