लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: लॉकडाउन में छत्तीसगढ़ से लौट रहे थे यूपी, ट्रक ने मारी चार प्रवासी मजदूरों को टक्कर

By भाषा | Updated: May 13, 2020 11:15 IST

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए देश में 25 मार्च से ही लॉकडाउन लागू है। अचानक हुए इस फैसले के बाद कई प्रवासी मजदूर देश के विभिन्न इलाकों में फंस गए थे। अब इसमें से कई पैदल या किसी और तरीके से घर पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क किनारे बैठे चार प्रवासी मजदूरों ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौतसभी मजदूर रायपुर से साइकिलों पर सवार होकर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों में जा रहे थे

चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में कलचिहा गांव के पास एक ट्रक ने सड़क किनारे बैठे चार प्रवासी मजदूरों को टक्कर मार दी, जिससे एक मजदूर की मौत हो गयी। ये सभी मजदूर छत्तीसगढ़ के रायपुर से साइकिलों पर सवार होकर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों में स्थित अपने-अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि लॉकडाउन के कारण रायपुर में गुड़ की एक फैक्ट्री में काम बंद हो जाने के बाद मोहन (40), राधेश्याम (40), रामनिवास (54) और रवींद्र (54) साइकिलों पर सवार होकर अपने-अपने घर लौटने के लिए निकले थे। मोहन सहारनपुर जिले के चपारी गांव और राधेश्याम, रामनिवास एवं रवींद्र मुजफ्फरनगर जिले के पसीली गांव के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि सभी मजदूर पानी पीने के लिए मंगलवार शाम बरगढ़ क्षेत्र के रीवा मार्ग पर कलचिहा गांव के पास सड़क किनारे बैठ गए थे, तभी प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने चारों को इलाज के लिए मऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां मोहन की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और ट्रक एवं उसके चालक को पकड़ लिया गया है। मऊ सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शेखर वैश्य ने बताया कि अन्य तीनों घायल लोग खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?