लाइव न्यूज़ :

मीटू अभियान: एमजे अकबर ने मानहानि मामले में दर्ज कराया बयान, रमानी के वकील ने किए सवाल-जवाब

By भाषा | Updated: May 4, 2019 14:01 IST

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर कराए मानहानि के मामले में शनिवार को अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान रमानी की वकील ने उनसे सवाल-जवाब भी किए। अकबर यहां अतिरिक्त प्रमुख मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के सामने पेश हुए थे। उन्होंने कहा कि उन पर रमानी द्वारा लगाए गए आरोप ‘दुर्भावनापूर्ण’ और ‘मानहानिकारक’ है।

इस दौरान रमानी की ओर से पेश हुई वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन ने अकबर से कुछ सवाल पूछे। ये सवाल रमानी के ‘द एशियन एज’ में काम करने सहित कई अन्य बातों से जुड़े थे। हालांकि अकबर ने ज्यादातर सवालों के जवाब में कहा ‘‘मुझे याद नहीं।’’ अदालत में करीब दो घंटे तक सुनवाई हुई। रमानी ने ‘मी टू अभियान’ के तहत अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और कहा था कि यह घटना 20 साल पहले की है जब अकबर पत्रकार थे। अकबर ने इस आरोप से इनकार किया है।

अकबर ने इसके बाद पिछले साल 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और रमानी के खिलाफ निजी तौर पर आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 20 मई को तय की ।

टॅग्स :# मी टूएमजे अकबर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

बॉलीवुड चुस्की'न आत्महत्या करूंगी, न ही भागूंगी, कान खोलकर सुन लो सब लोग', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लगाई मदद की गुहार

भारतकल मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा कार्यकाल होगा पूरा, उनके बाद भाजपा के पास नहीं रहेगा एक भी मुस्लिम सांसद, मोदी कैबिनेट से आज दिया इस्तीफा

विश्व#MeeToo Movement: अलीबाबा ने बॉस पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी को निकाला

भारतPunjab News । CM Charanjit Singh Channi पर #Metoo case की पूरी कहानी । Capt Amarinder Singh । Sidhu

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?