लाइव न्यूज़ :

#MeToo: 2जी घोटाले के फैसले के बाद अकबर मामले की सुनवाई देखने बड़ी संख्या में अदालत पहुंची भीड़

By भाषा | Updated: October 18, 2018 21:55 IST

परिसर में पिछले साल दिसंबर में भी मीडियाकर्मियों की ऐसी ही भीड़ देखी गयी थी जब 2 जी-घोटाला मामले में फैसला सुनाया जाना था।

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर बहुचर्चित मानहानि मामले की पहली सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को पटियाला हाउस जिला अदालत परिसर के छोटे अदालत कक्ष में पत्रकारों, वकीलों और दर्शकों की अच्छी खासी संख्या मौजूद थी। 

रमानी ने अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। हालांकि दर्शकों की उत्सुकता उस समय कम हो गयी जब उन्हें पता लगा कि सुनवाई के दौरान न तो रमानी और न ही अकबर अदालत में आएंगे।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के अदालत कक्ष से कुछ वकील बाहर निकलने लगे। इस मामले में सुनवाई दोपहर दो बजे शुरू होनी थी।

परिसर में पिछले साल दिसंबर में भी मीडियाकर्मियों की ऐसी ही भीड़ देखी गयी थी जब 2 जी-घोटाला मामले में फैसला सुनाया जाना था।

सुनवाई शुरू होने के पहले पत्रकारों को बृहस्पतिवार को अदालत कक्ष में प्रवेश करने में जोर आजमाइश करनी पडी। वहां खासी संख्या में ऐसे वकील एकत्र थे जो इस मामले से नहीं जुड़े हैं। 

कुछ पत्रकार अदालत कक्ष में प्रवेश करने में कामयाब रहे लेकिन फोटो और वीडियो पत्रकारों को बाहर ही प्रतीक्षा करनी पड़ी। 

न्यायाधीश, अदालत कक्ष में 2.10 बजे आए। अकबर की ओर से वरिष्ठ वकील गीता लूथरा ने बहस की शुरुआत की।

 

टॅग्स :# मी टूएमजे अकबर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

बॉलीवुड चुस्की'न आत्महत्या करूंगी, न ही भागूंगी, कान खोलकर सुन लो सब लोग', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लगाई मदद की गुहार

भारतकल मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा कार्यकाल होगा पूरा, उनके बाद भाजपा के पास नहीं रहेगा एक भी मुस्लिम सांसद, मोदी कैबिनेट से आज दिया इस्तीफा

विश्व#MeeToo Movement: अलीबाबा ने बॉस पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी को निकाला

भारतPunjab News । CM Charanjit Singh Channi पर #Metoo case की पूरी कहानी । Capt Amarinder Singh । Sidhu

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?