लाइव न्यूज़ :

#MeToo: नाना पाटेकर के बचाव में उतरे राज ठाकरे, कहा-अच्छे से जनता हूं उन्हें वह 'सनकी' हैं, पर ऐसा नहीं कर सकते

By स्वाति सिंह | Updated: October 18, 2018 16:17 IST

राज ठाकरे ने कहा 'मैं नाना पाटेकर को अच्छे से जनता हूं वह कई बार चीजें थोड़े 'सनकी' तरीके से लेते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते।

Open in App

#MeToo मुहिम के तहत कई बड़े-बड़े चेहरे सामने आएं, जिन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। इस पर गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरेनाना पाटेकर का बचाव करते नजर आएं हैं। राज ठाकरे ने कहा 'मैं नाना पाटेकर को अच्छे से जनता हूं वह कई बार चीजें थोड़े 'सनकी' तरीके से लेते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा 'मामले पर फैसला कोर्ट में होगा।इस मामले का मीडिया से क्या लेना-देना है।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लग रहा है मानों पेट्रोल-डीजल की कीमतों, बेरोजगारी और रुपये की गिरती कीमतों से ध्यान भटकाने के लिए मीटू की कैंपेन को शुरू किया गया है। 

तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर पर आरोप

तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि साल 2008 में फ़िल्म 'Horn 'Ok' Pleassss' के एक गाने की शूटिंग के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने उनके साथ यौन शोषण किया था। तनुश्री दत्ता ने नाना के अलावा फ़िल्म के निर्देशक राकेश सारंग, डांस डायरेक्टर गणेश आचार्य और सामी सिद्दीकी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करायी है। मुंबई पुलिस ने तनुश्री दत्ता से करीब पाँच घंटे तक पूछताछ करने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की। तनुश्री दत्ता ने एक अन्य केस संपत्ति की तोड़फोड़ और धमकी देने के आरोप का केस राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराया है। 

नाना पाटेकर की तनुश्री दत्ता के आरोपों पर सफाई 

अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अभिनेता नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को गलत बताया। नाना पाटेकर ने मीडिया से कहा था कि जो 10 साल पहले गलत था वो गलत रहेगा।

नाना पाटेकर के वकील ने कहा था कि वो इस मामले में तनुश्री दत्ता को कानूनी नोटिस भेजकर माफी माँगने के लिए कहेंगे।  

टॅग्स :राज ठाकरे# मी टूनाना पाटेकरतनुश्री दत्ता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप