लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 17, 2018 10:30 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज की सुबह गर्म रही हालांकि मौसम विभाग ने शाम तक आंधी आने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जून। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह गर्म रही हालांकि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर आज शाम तक तेज आंधी आने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया है जबकि आर्द्रता का स्तर आज सुबह 66 फीसदी रहा।

उन्होंने बताया कि शाम के वक्त हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। शनिवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री सेल्सियस और 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

यह भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में मौसम का कहर: बाढ़ से 17 लोगों की मौत, असम में और बदतर हुए हालात

इससे पहले शनिवार को आई रिपोर्ट में दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी बताई गई थी लेकिन अब भी वह ‘ खतरनाक ’ स्तर पर ही बना हुआ है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रदूषक तत्वों के कम होने के कारण दिन में वायु की गुणवत्ता में सुधार होगा।

केंद्र द्वारा संचालित सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसएएफएआर) ने बताया कि बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया प्रदूषण का स्तर धीरे - धीरे कम हो रहा है क्योंकि प्रदूषक तत्व कम हो गए हैं । 

यह भी पढ़ें: पांचवे दिन भी नहीं सुधरे दिल्ली के हालात, ‘खतरनाक’ स्तर पर बरकरार प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार , पीएम 10 का स्तर (10 मिलीमीटर से कम मोटाई वाले कणों की मौजूदगी) आज दिल्ली - एनसीआर में 522 और दिल्ली में 529 मापा गया। बुधवार को पीएम 10 का स्तर दिल्ली - एनसीआर में 778 और दिल्ली में 824 पर पहुंच गया था जिससे शहर की आबोहवा पूरी तरह से दूषित हो गई थी। 

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार , पीएम 2.5 (2.5 मिलीमीटर से कम मोटाई के कणों की मौजूदगी) का स्तर ‘‘ बेहद खराब ’’ से ‘‘ खतरनाक ’’ पर पहुंच गया था और अब वह कम होकर ‘‘ बहुत खराब ’’ की श्रेणी में आ गया है। दिल्ली-एनसीआर और दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर आज 124 मापा गया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मौसमदिल्लीमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार