लाइव न्यूज़ :

हिरासत में लिए गए कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे पारा शिक्षक, बाद में छोड़े गए

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:18 IST

Open in App

कोलकाता, पांच फरवरी वेतन समीक्षा और सेवानिवृत्ति लाभों की मांग को लेकर राज्य सचिवालय की ओर मार्च कर रहे कई पारा शिक्षकों को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी सुबोध मलिक चौराहे पर एकत्र हुए थे और वहां से वे एस.एन बनर्जी रोड की ओर बढ़े, जहां उन्होंने से अवरोधकों को पार कर लिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘चेतावनी पर ध्यान दिए बगैर पर शिक्षक रानी रश्मोनी एवेन्यू पहुंचे, उनमें से कुछ को हिरासत में लिया गया। उन्हें कोलकाता पुलिस के मुख्यालय ले जाया गया, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।’’

स्थाई शिक्षकों के समान वेतन और अन्य लाभ की मांग को लेकर पारा शिक्षक (अस्थाई शिक्षक) दिसंबर, 2020 से शिक्षा विभाग के मुख्यालय ‘बिकास भवन’ के बाहर धरना दे रहे हैं।

मार्च का आयोजन करने वाले ‘पारा शिक्षक ओईक्यो मंच’ के सदस्य ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

मंच के संयोजक भागीरथी घोष ने कहा, ‘‘हमने दिसंबर, 2019 में एक महीने की भूख हड़ताल भी की थी। उस वक्त सरकार ने आश्वासन दिया था कि हमारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ....।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम