लाइव न्यूज़ :

मामले की जानकारी नहीं बताने पर महबूबा मुफ्ती की मां ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं: सूत्र

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:45 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 जुलाई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की मां गुलशन नजीर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक नोटिस पर बुधवार को एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुईं, क्योंकि उन्हें उस मामले का ब्योरा नहीं दिया गया, जिसमें पूछताछ की जानी है। मुफ्ती परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि नजीर को केवल इतना बताया गया है कि ईडी के समक्ष उनकी पेशी धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज एक मामले में जरूरी है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘वह ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं क्योंकि एजेंसी ने उनके उस पत्र का जवाब नहीं दिया है, जिसमें मामले का ब्योरा पूछा गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मामले में प्राथमिकी या लेनदेन संबंधी आरोपों की जानकारी अभी तक नहीं दी गयी है, जिनके बारे में उन्हें उत्तर देना है।’’

ईडी ने नजीर को उसके समक्ष पेश होने के लिए समन भेजा था। इससे कुछ घंटे पहले ही पीडीपी ने केंद्रशासित प्रदेश के चार दिन के दौरे पर आये परिसीमन आयोग के सदस्यों से मुलाकात नहीं करने का फैसला किया था।

महबूबा ने अपनी मां को ईडी का नोटिस मिलने के बाद ट्वीट किया था, ‘‘जिस दिन पीडीपी ने परिसीमन आयोग से नहीं मिलने का फैसला किया था, उसी दिन ईडी ने मेरी मां को अज्ञात आरोपों में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन भेज दिया। भारत सरकार राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने की कोशिशों में वरिष्ठ नागरिकों तक को नहीं छोड़ती। एनआईए और ईडी जैसी एजेंसियां सरकार के इस काम को पूरा करने का हथियार बन गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर