लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः CM महबूबा ने नागरिकों की मौत पर दुख जताया, कहा-बंदूकें मुद्दे को हल नहीं कर सकतीं

By भाषा | Updated: May 7, 2018 03:56 IST

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले में एक मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादियों को आज ढेर कर दिया। मारे गए आतंकवादियों में एक शीर्ष आतंकी कमांडर और संगठन में नया-नया भर्ती हुआ विश्वविद्यालय का एक प्रोफेसर भी शामिल है।

Open in App

श्रीनगर, 7 मईः जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शोपियां में एक मुठभेड़ स्थल के नजदीक पांच नागरिकों के मारे जाने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बंदूक चाहे आतंकवादी की हों या सुरक्षाबलों कीं, वे मुद्दे को हल नहीं कर सकती हैं। महबूबा ने कहा कि राजनीतिक मामलों को राजनीतिक हस्तक्षेप की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के मुद्दे सभी पक्षों के बीच सिर्फ बातचीत के मार्फत ही हल हो सकते हैं।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले में एक मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादियों को आज ढेर कर दिया। मारे गए आतंकवादियों में एक शीर्ष आतंकी कमांडर और संगठन में नया-नया भर्ती हुआ विश्वविद्यालय का एक प्रोफेसर भी शामिल है। वहीं, मुठभेड़ स्थल के पास कानून प्रवर्तन एजेंसियों और प्रदर्शनकारियों में हुए संघर्ष में पांच नागरिकों की मौत हो गई। 

महबूबा ने यहां एक बयान में कहा, 'यह बहुद दुखद है कि हमारा राज्य हिंसा के खत्म न होने वाले चक्र में युवाओं की जिंदगियों को गंवा रहा है, जिनका इस्तेमाल राज्य में सकारात्मक योगदान के लिए किया जा सकता था। 

उन्होंने कहा, 'आज की मौतों से कड़वी सच्चाई सामने आई है कि बंदूक आतंकवादी की हो या सुरक्षाबलों की, यह मुद्दे को हल करने का कोई समाधान नहीं है।' 

टॅग्स :मेहबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट