लाइव न्यूज़ :

मेरठ: कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 25, 2019 20:36 IST

Open in App

उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए परिवार के चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी कार से हरिद्वार गंगा नहाने जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी कार नहर में गिर गई।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संदीप गुप्ता देवरिया के पिंडी गांव के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में अपनी साली के घर आए थे। वह अपने परिवार के साथ एसयूवी कार में सवार होकर गंगा स्नान करने हरिद्वार के लिए निकले थे। आज सुबह करीब पांच बजे कार मेरठ के रोहटा क्षेत्र में जटपुरा गांव के पास पहुंची कि तभी अचानक कार पंक्चर हो गई जिससे वह अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी।

हादसे में कार में सवार दस लोगों में से तीन बच्चों अंशिका (3), अंशु गुप्ता (8) और आशुतोष गुप्ता (5) के अलावा रिंकी (25), संदीप गुप्ता (30) और कार चालक विक्की यादव की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बामुश्किल कार को नहर से बाहर निकाला। सोनी (19), शालिनी (21), देवी गुप्ता (30), आशा गुप्ता (32) को कार से जीवित निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :मेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

क्राइम अलर्टमेरठ के एक आदमी ने पत्नी के प्रेमी की हत्या की, पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले जलाई बीड़ी, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टMeerut Fire: दो मंजिला घर में भीषण आग, 5 बच्चे सहित 6 लोग जिंदा जले, बुजुर्ग महिला और एक पड़ोसी गंभीर रूप से झुलसा

भारतNamo Bharat Train: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, अब घंटों का सफर होगा मिनटों में पूरा; जानें इसके बारे में सबकुछ

क्राइम अलर्टMeerut News: माघ पूर्णिमा के दिन दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से 2 श्रद्धालुओं की मौत, एक की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो