Meerut News: माघ पूर्णिमा के दिन दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से 2 श्रद्धालुओं की मौत, एक की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2026 14:02 IST2026-02-01T14:02:35+5:302026-02-01T14:02:38+5:30

Meerut News: उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

UP Two pilgrims killed one woman critical after being hit by roadways bus in Meerut | Meerut News: माघ पूर्णिमा के दिन दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से 2 श्रद्धालुओं की मौत, एक की हालत गंभीर

Meerut News: माघ पूर्णिमा के दिन दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से 2 श्रद्धालुओं की मौत, एक की हालत गंभीर

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एक रोडवेज बस की टक्कर लगने से पैदल यात्रा कर रहे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, खतौली के पुरानी शिवपुरी मोहल्ला निवासी हरिओम (42) अपनी पत्नी सरिता और पड़ोसी सरला (59) के साथ नंगली तीर्थ के लिए पदयात्रा पर निकले थे।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वे दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव के पास शिव ढाबा के सामने पहुंचे तभी देहरादून की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक रोडवेज बस तीनों को टक्कर मारती हुई निकल गई।

पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि हरिओम और सरला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सरिता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राजमार्ग पर जाम लग गया।

एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया हालांकि हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। दौराला थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुमन कुमार सिंह ने बताया कि हरिओम और सरला की मौत हो गयी जबकि सरिता का उपचार जारी है।

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बस चालक और वाहन की नंबर प्लेट की पहचान की जा सके। 

Web Title: UP Two pilgrims killed one woman critical after being hit by roadways bus in Meerut

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे