लाइव न्यूज़ :

मेडिकल शाधार्थियों को केंद्र के नोरी प्रमाण पत्र की नीति से बाहर नहीं रखा जाना चाहिए : बंबई उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:07 IST

Open in App

मुंबई, 15 सितंबर बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ‘भारत नहीं लौटने का इकरारनामा’ (नोरी) प्रमाण पत्र नहीं देने की नीति को मेडिकल के उन शोधार्थियों पर लागू नहीं किया जाना चाहिए जो मेडिसिन की प्रैक्टिस नहीं करना चाहते हैं। यह प्रमाण पत्र मेडिकल के उन डिग्रीधारकों को जारी नहीं किया जाता है जो अमेरिका में ग्रीन कार्ड हासिल करना चाहते हैं।

न्यायमूर्ति आर. डी. धानुका और न्यायमूर्ति आर. आई. चागला की खंडपीठ ने केंद्र को निर्देश दिया है कि 27 वर्षीय अवनी वैष्णव को पांच हफ्ते के अंदर नोरी प्रमाण पत्र जारी किया जाए।

अदालत ने वर्तमान में न्यूयॉर्क में रह रही वैष्णव की तरफ से दायर याचिका पर आदेश पारित किया, जिन्होंने शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव (छात्रवृत्ति) की तरफ से जारी पत्र को चुनौती दी है। अवर सचिव ने नोरी प्रमाण पत्र के लिए उनके आवेदन को खारिज कर दिया था।

केंद्र ने आवेदन खारिज करते हुए इस नीति का हवाला दिया था कि नोरी प्रमाण पत्र डॉक्टरों और मेडिकल डिग्री धारकों को जारी नहीं किया जा सकता क्योंकि इसके बाद वे दूसरे देशों में चले जाते हैं और भारत में चिकित्सकों की कमी हो जाती है।

नोरी प्रमाण पत्र गृह देश द्वारा किसी आवेदक को जारी किया जाता है जिसमें प्रमाणित किया जाता है कि आवेदक अपने गृह देश लौटने के लिए बाध्य नहीं है।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि याचिकाकर्ता ने अपनी एमबीबीएस की डिग्री एक निजी कॉलेज से पूरी की और उनके इस वचन पत्र को स्वीकार किया कि वह भारत या अमेरिका में मेडिसिन की प्रैक्टिस नहीं करेंगी और केवल शोध कार्य करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?