लाइव न्यूज़ :

भारत के पायलट क्या वाकई हैं पाकिस्तान के कब्जे में! आखिर कैसे मिग को पहुंचा नुकसान, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: February 27, 2019 16:46 IST

भारत का एक पायलट लापता है पर उसके पाकिस्तान के कब्जे में होने के अटकलों को लेकर सरकार ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है।

Open in App

सीमा पर तनातनी के माहौल के बीच बुधवार को दो भारतीय पायलटों को लेकर उस समय उहापोह की स्थिति पैदा हो गई जब पाकिस्तान ने दो पायलटों के अपने कब्जे में होने का दावा कर दिया। भारत ने भी दोपहर बाद अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह पुष्टि कर दी कि उसका एक पायलट लापता है। हालांकि, पाकिस्तान दो पायलट के अपने कब्जे में होने की बात कह रहा है।

भारत के पायलट क्या वाकई हैं पाकिस्तान के कब्जे में?

भारत का एक पायलट लापता है पर उसके पाकिस्तान के कब्जे में होने के अटकलों को लेकर सरकार ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है। सूत्रों के हवाले से भी अब तक केवल एक भारतीय पायलट के लापता होने की बात सामने आई है। इस बीच डिफेंस एक्सपर्ट अजय शुक्ला के अनुसार संभव है कि दो भारतीय पायलट पाकिस्तान के कब्जे में हों। 

अजय शुक्ला ने एक ट्वीट कर बताया है कि कैसे पाकिस्तान दरअसल भारत के पायलट को अपने कब्जे में लेने में कामयाब रहा। अजय के अनुसार पाकिस्तान के दो F-16 भारत की सीमा से सटे इलाके में घुसे, बम गिराया और भारतीय वायुसेना के कदम का इंतजार किया। इसके बाद मिग ने जैसे ही एफ-16 का पीछा हवा में शुरू किया, पाकिस्तान ने एयर डिफेंस गन से उसे गिरा दिया। वैसे इस बारे में हम कोई पुष्टि नहीं करते हैं। 

बता दें कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद से लगातार दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारत के एयर स्ट्राइक के बाद मंगलवार शाम से ही पाकिस्तान की ओर से लगातार नियंत्रण रेखा पर फायरिंग हो रही थी। इसके बाद बुधवार को पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट के एलओसी पार कर भारत में घुसने की कोशिश के बाद हालात और बिगड़ गये।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी