लाइव न्यूज़ :

एमसीडी उपचुनावों में भाजपा को ‘‘ऐतिहासिक बहुमत’ से हराएंगे : आप नेता गोपाल राय

By भाषा | Updated: February 21, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों की तरह ही पार्टी नगर निगमों के आगामी उपचुनावों में भाजपा को ‘‘ऐतिहासिक बहुमत’’ से हराएगी।

नगर निगमों के पांच वार्डों के लिए उपचुनाव 28 फरवरी को होंगे और परिणाम तीन मार्च को घोषित किए जाएंगे।

आप नेता एवं पार्टी के दिल्ली संयोजक राय ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के चौहान बांगर वार्ड में बूथ कर्यकर्ता सम्मेलन के दौरान दावा किया कि ये उपचुनाव अगले पांच वर्षों के लिए दिल्ली का भविष्य लिखने जा रहे हैं।

राय ने कहा कि यह सिर्फ पांच वार्डों के उपचुनाव नहीं है, ‘‘बल्कि एमसीडी (दिल्ली नगर निगमों) में भाजपा के15 साल के भ्रष्ट शासन को उखाड़ फेंकने का सेमीफाइनल भी है।’’

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चौहान बांगर वार्ड, रोहिणी सी और शालीमार बाग वार्ड तथा पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के कल्याणपुरी और त्रिलोकपुरी वार्ड में 28 फरवरी को मतदान होगा।

मोहम्मद इशराक खान सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में चौहान बांगर- 41ई से आप के उम्मीदवार हैं।

राय ने कहा, ‘‘आप भाजपा को एमसीडी उपचुनावों में ऐतिहासिक बहुमत से हराएगी, जैसा कि हमने दिल्ली विधानसभा चुनावों में किया था।’’

आप नेता ने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस के बारे में नहीं है, बल्कि भाजपा को हराने के बारे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली के नागरिकों का कोई भला नहीं करेगी, बल्कि केवल वोट काटेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो