लाइव न्यूज़ :

MCD Mayor Election 2023: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, 26 अप्रैल को चुनाव से पहले द्वारका सी वार्ड से पार्षद सुनीता बीजेपी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2023 17:01 IST

MCD Mayor Election 2023: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद प्रवेश साहिब सिंह की उपस्थिति में आज द्वारका सी वार्ड से आम पार्टी निगम पार्षद सुनीता और पूर्व निगम पार्षदरामनिवास भाजपा में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘आप’ में आम स्वयंसेवकों के साथ ‘‘बंधुआ मजदूर’’ जैसा व्यवहार किया जा रहा है। भाजपा ने 250 वार्ड में से 104 में जीत दर्ज की थी। दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने 134 वार्डों में जीत हासिल कर भाजपा को मात दी थी।

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव से पहले द्वारका सी. वार्ड से आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद सुनीता सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। एमसीडी के महापौर और उप महापौर पदों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होना है।

 

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता का पार्टी में स्वागत करते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ में आम स्वयंसेवकों के साथ ‘‘बंधुआ मजदूर’’ जैसा व्यवहार किया जा रहा है। दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने 134 वार्डों में जीत हासिल कर भाजपा को मात दी थी। भाजपा ने 250 वार्ड में से 104 में जीत दर्ज की थी। सुनीता के अलावा ‘आप’ से पूर्व में, बवाना वार्ड के पार्षद राम निवास भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि आप के कई अन्य नेता घुटन महसूस कर रहे हैं और उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है। सुनीता ने कहा कि उनके भाजपा खासकर वर्मा के साथ घनिष्ठ संबंध हैं और उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने की इच्छा व्यक्त की। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर भी उपस्थित थे।

वीरेन्द्र सचदेवा एवं प्रवेश साहिब सिंह ने पार्टी का पटका पहनाकर सुनीता एवं रामनिवास को भाजपा में शामिल किया। सचदेवा ने सुनीता का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा गत 18 महीनों से आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सघर्ष कर रही है और केजरीवाल सरकार के नित नए भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है।

आज उसी का परिणाम है कि आम आदमी पार्टी के अनेक पार्षदो का वहां के भ्रष्टाचार को देखते हुए दम घुट रहा है और वे भाजपा की ओर एक नई उम्मीद के साथ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अंदर निगम पार्षदों को बंधुआ मजदूरों की तरह निर्देश दिया जाता है और वहां विचार नहीं होता सिर्फ प्रताड़ना होती है। 

सचदेवा ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के हर वर्ग की चिंता कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में एक ऐसी सरकार भी है जो लगातार लोगों से झूठ बोलना, धोखा देना और भ्रष्टाचार करने का काम कर रही है। प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी का हर निगम पार्षद अरविंद केजरीवाल की शह पर हो रहे भ्रष्टाचार और मंत्रियों के जेल जाने से आहत है और आज वे भाजपा की ओर भविष्य की उम्मीद से देख रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अंदर उनके पार्षदों का दम घुट रहा है और वह सभी भाजपा में शामिल होने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छे काम करने की उम्मीद से अनेक लोग आम आदमी पार्टी में आए थे, लेकिन निगम चुनाव जीतने के बाद से ही हर पार्षद क्षेत्र का कमीशन तय कर दिया गया है और अब ना चाहते हुए भी उनसे पैसे की उगाही करवाई जा रही है। सुनीता ने श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं  प्रवेश साहिब सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा से हमारा पुराना रिश्ता रहा है।

टॅग्स :Delhi Municipal Corporationदिल्ली एमसीडी चुनावBJPDelhi MCD Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो