लाइव न्यूज़ :

मायावती के इस मंत्री को बहुत जल्द गिरफ्तार कराएगी योगी आदित्‍यानाथ सरकार

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 9, 2018 15:44 IST

अवधपाल यूपी के एटा जिले के अंतरगत आने वाली अलीगंज के निवासी हैं। उन पर मायावती सरकार रहने के दौरान ही आरोप लगने लगे ‌थे।

Open in App

लखनऊ, 9 जूनः बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की साल 2007 से 2012 वाली सरकार में पशुपालन मंत्री रहे अवधपाल की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार के आने बाद से ही इसकी तैयारी चल रही ‌थी। पुलिस के अनुसार उनके गिरफ्तारी की तैयारी हो चुकी है। यूपी में मंत्री रहने के दौरान पशु चिकित्सा केंद्रों के निर्माण में घोटाला को लेकर विज‌िलेंस टीम कई दिनों से सबूत जुटाने में लगी थी।

लेकिन अब ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि विजिलेंस टीम अपना काम पूरा कर चुकी है। इतना ही नहीं प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति भी मिल गई है। अवधपाल यूपी के एटा जिले के अंतरगत आने वाली अलीगंज के निवासी हैं। उन पर मायावती सरकार रहने के दौरान ही आरोप लगने लगे ‌थे। लेकिन साल 2013 में समाजवादी पार्टी सरकार के वक्त आरोपपत्र दाखिल किए गऐ थे।

उस वक्त ही एटा, फर्रूखाबाद समेत आठ से ज्यादा जिलों में पशु चिकित्सा निर्माण के दौरान भारी घोटाले के आरोप लगे थे। इनमें अवधपाल उनके बेटे रणजीत समेत 23 लोगों पर आइपीसी की धारा 409, 420, 120बी, एवं 13 (1)डी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

योगी आदित्यनाथ ने संजय दत्त से मांगा 2019 के लिए समर्थन, सीएम आवास में बुलाकर की आवभगत

तब एसपी विजीलेंस राजेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर अभय सिंह की विज‌िलेंस टीम ने आरोपों की जांच की। तब एटा के थाना जैथरा में केसरपुर और अंगरैया में पशु चिकित्सालयों के निर्माण के टेंडरों में गोलमाल से संबं‌धित तथ्य पाए गए थे। लेकिन इसके बाद की कार्रवाई धीमी पड़ गई थी। पर जब यूपी में आदित्यनाथ सरकार आई थी अवधपाल पर शिकंजे कसने शुरू हो गए थे।

टॅग्स :मायावतीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ