लाइव न्यूज़ :

मायावती ने चुनावी वादों पर राजनीतिक दलों को घेरा

By भाषा | Updated: December 3, 2021 10:12 IST

Open in App

लखनऊ, तीन नवंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा किये जा रहे वादों पर उन्हें घेरते हुये कहा कि इन वादों को सत्ता में आने के बाद भुला दिया जाता है।

उन्होंने जनता से इन प्रलोभनों से सावधान रहने को कहा। बसपा नेता ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में खासकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगा रही है, इन्हें सत्ता में आने के बाद अधिकांशत: भुला दिया जाता है। अब तक का इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे।’’

मायावती ने कहा, ‘‘अर्थात् भाजपा व सपा जनता को जो वादे कर रही हैं, ये काम उन्होंने यहां अपनी सरकार रहते हुए क्यों नहीं किए? कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है, ये काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए, जहां इनकी सरकारें हैं? यह भी सोचने की बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक