लाइव न्यूज़ :

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी बसपा, मायावती ने की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 25, 2022 10:44 IST

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि हमने यह फैसला न तो भाजपा या एनडीए के समर्थन में और न ही विपक्ष के खिलाफ बल्कि अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देद्रौपदी मुर्मू को आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्तारूढ़ एनडीए के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।मुर्मू चुनाव जीतने पर शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी आगामी राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि हमने यह फैसला न तो भाजपा या एनडीए के समर्थन में और न ही विपक्ष के खिलाफ बल्कि अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया है।

बसपा सुप्रीमो ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। मुर्मू को आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्तारूढ़ एनडीए के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। मुर्मू चुनाव जीतने पर शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। 

वहीं, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जेएमएम और जनता दल (सेक्युलर) के भी एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का समर्थन करने की संभावना है। विपक्ष ने इस पद के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया है। मालूम हो, देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है, जिसके नतीजे 21 जुलाई को घोषित होंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

टॅग्स :मायावतीबीएसपीद्रौपदी मुर्मूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीयशवंत सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर