लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को BSP नेता जय प्रकाश ने बताया विदेशी, गुस्साई मायावती ने कर दी छुट्टी  

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 17, 2018 11:16 IST

बीएसपी ने मायावती को सोमवार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट किया और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

Open in App

लखनऊ, 17 जुलाईः उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने अपनी पार्टी के जय प्रकाश सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और उनको राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर पद से हटा दिया है। दरअसल, यह कार्रवाई मंगलवार को जय प्रकाश के उस बयान के बाद की गई है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को विदेश मूल का बताया था।

मायावती ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, 'मुझे बसपा राष्ट्रीय समन्वयक जय प्रकाश सिंह के बयान के बारे में पता चला जिसमें उन्होंने पार्टी की विचारधारा के खिलाफ बात की और प्रतिद्वंद्वी दलों के नेतृत्व के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी भी की। यह उनकी व्यक्तिगत राय है। इससे पार्टी का कोई संबंध नहीं है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।' 

वहीं, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और सदस्यों को आगाह किया है कि उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में जब तक पार्टी के गठबंधन की घोषणा नहीं की जाती है, तब तक बीएसपी के सदस्यों को किसी भी स्तर पर गठबंधन के बारे में कुछ भी बोलने से बचना चाहिए। 

आपको बता दें, बीएसपी ने मायावती को सोमवार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट किया और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल अपने पिता की जगह मां पर गए। पिता देश के थे। उन पर जाते तो भला हो सकता था। इसलिए प्रधानमंत्री पद की एकमात्र विकल्प मायावती हैं। कर्नाटक में विपक्षी दलों के मंच पर सबसे बीच में मायावती थीं। उन्हें सभी दलों ने अपना नेता मान लिया है।

जय प्रकाश सिंह ने कहा कि मायावती का देश के प्रधानमंत्री बनने का सबसे सही समय है और सिर्फ वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती दे सकती हैं। कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बाद वह पावरफुल पॉलिटिशियन के तौर पर उभरी हैं। वहीं एक मात्र ऐसी दबंग लीडर है जो नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की चुनावी जीत को रोक सकती हैं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)कांग्रेसराहुल गाँधीसोनिया गाँधीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप