लाइव न्यूज़ :

गुना के बसपा प्रत्याशी कांग्रेस में शामिल, मायावती ने कहा- 'सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग में कांग्रेस भी बीजेपी से कम नहीं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 30, 2019 12:24 IST

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में सपा-बसपा-आरएलडी का गठबंधन है। सपा 37 और बसपा 38 सीटों और आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अमेठी और रायबरेली में महागठबंधन इस बार अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से चार बार चुनाव जीत चुके हैं। 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीम मायावती ने कांग्रेस पर तंज किया है। मायावती ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा सीट पर बसपा उम्मीदवार को कांग्रेस ने डरा-धमकाकर जबरदस्ती बैठा दिया है। असल में गुना लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूत कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया इस सीट से चार बार चुनाव जीत चुके हैं। 

इसी मामले पर मायावती ने तंज करते हुए ट्वीट किया, ''सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी बीजेपी से कम नहीं। एमपी के गुना लोकसभा सीट पर बीएसपी उम्मीदवार को कांग्रेस ने डरा-धमकाकर जबर्दस्ती बैठा दिया है किन्तु बीएसपी अपने सिम्बल पर ही लड़कर इसका जवाब देगी व अब कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी।''

मायावती ने एक और ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ''साथ ही, यूपी में कांग्रेसी नेताओं का यह प्रचार कि बीजेपी भले ही जीत जाए किन्तु बसपा-सपा गठबंधन को नहीं जीतना चाहिए, यह कांग्रेस पार्टी के जातिवादी, संकीर्ण व दोगले चरित्र को दर्शाता है। अतः लोगों का यह मानना सही है कि बीजेपी को केवल हमारा गठबंधन ही हरा सकता है। लोग सावधान रहें।''

बता दें कि यूपी में सपा-बसपा-आरएलडी का गठबंधन है। सपा 37 और बसपा 38 सीटों और आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अमेठी और रायबरेली में महागठबंधन इस बार अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। 

टॅग्स :मायावतीलोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए