लाइव न्यूज़ :

हरियाणा हिंसा को लेकर मायावती ने खट्टर सरकार पर बोला हमला, कहा- यह बिल्कुल मणिपुर की तरह...

By अनिल शर्मा | Updated: August 2, 2023 13:49 IST

बसपा प्रमुख ने कहा कि हरियाणा में दंगों का भड़कना और बिना किसी बाधा के गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में इसका फैलना, हिंसा भड़कना और सार्वजनिक संपत्ति और धार्मिक स्थलों को भारी नुकसान पहुंचाना, यह बिल्कुल मणिपुर की तरह हरियाणा की कानून-व्यवस्था की विफलता को साबित करता है। 

Open in App
ठळक मुद्देबसपा सुप्रीमो ने कहा, "ऐसी सांप्रदायिक घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं मणिपुर की तरह हरियाणा में भी कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है

नई दिल्ली: हरियाणा के कई जिलों में हिंसा को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार की आलोचना की है। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर की तरह कानून और व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा, "ऐसी सांप्रदायिक घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मणिपुर की तरह हरियाणा में भी कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। इसके साथ ही, राज्य की खुफिया प्रणाली भी विफल हो गई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।" 

दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि हरियाणा में दंगों का भड़कना और बिना किसी बाधा के गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में इसका फैलना, हिंसा भड़कना और सार्वजनिक संपत्ति और धार्मिक स्थलों को भारी नुकसान पहुंचाना, यह बिल्कुल मणिपुर की तरह हरियाणा की कानून-व्यवस्था की विफलता को साबित करता है। 

गौरतलब है कि हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई को दो गुटों के बीच हिंसा भड़क गई थी जिसमें दो होम गार्ड समेत छह लोगों की जान चली गई। इसके बाद नूंह से सटे जिलों-फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार गुरुग्राम के एक रेस्तरां को आग लगा दी गई और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। सोमवार आधी रात को भीड़ ने गुरुग्राम के सेक्टर 57 में एक निर्माणाधीन मस्जिद में आग लगाने के बाद नायब इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी।

टॅग्स :मायावतीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, आप स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि स्कूल बहुत दूर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट