लाइव न्यूज़ :

जन्माष्टमी का पर्व देश में शांति, सौहार्द और समृद्धि लेकर आए: उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: August 30, 2021 09:04 IST

Open in App

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह पर्व देश में शांति, सौहार्द और समृद्धि लेकर आए।नायडू ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं । श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान कृष्ण का निष्काम भाव से कर्म करने का शाश्वत संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा रहा है।’’उन्होंने कहा, ‘‘इस पावन दिवस पर हम सभी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। जन्माष्टमी का यह पर्व हमारे देश में शांति, सौहार्द और समृद्धि लेकर आए।’’ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन जन्माष्टमी के रूप में पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि लगभग पांच हजार साल पहले द्वापर युग में मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठKrishna Janmashtami 2022 Date: 18 या 19 अगस्त कब है जन्माष्टमी? जानें सही तारीख, पूजा विधि और मुहूर्त

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप