लाइव न्यूज़ :

मथुरा हिंसाः वकील ने कहा-डीएनए रिपोर्ट नहीं मिलने की स्थिति में रामवृक्ष यादव को जीवित माना जाए

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:46 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), पांच अगस्त वर्ष 2016 में यहां पुलिस के साथ अपने समर्थकों के संघर्ष के दौरान मारे गये एक समूह के नेता रामवृक्ष यादव के वकील ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें (रामवृक्ष यादव) जीवित समझा जाना चाहिए क्योंकि प्रशासन ने उनकी मौत की पुष्टि करने वाली कोई डीएनए जांच रिपोर्ट नहीं दी है।

दरअसल जून, 2016 में जब पुलिस यादव के अनुयायियों को हटाने गयी थी तब दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था और दो पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 29 लोग मारे गये थे । घटनास्थल परिसर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये थे।

हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा था कि मारे गये लागों में यादव भी था और शव की पहचान उसके सहयोगियों एवं परिवार ने की थी।

यादव और उसके समर्थक करीब ढाई साल से उत्तर प्रदेश के मथुरा के जवाहर बाग में अवैध बस्तियां बसाने में लगे थे।

यहां यादव के वकील लक्ष्मीकांत गौतम ने कहा, ‘‘ चूंकि वैज्ञानिक जांच (डीएनए जांच) की रिपोर्ट अबतक अदालत में नहीं सौंपी गयी है इसलिए यह माना जाना चाहिए कि वह अब भी जीवित हैं।’’

उन्होंन कहा कि वह अदालत से इस मामले की जांच कर रही सीबीआई को डीएनए जांच रिपोर्ट शीघ्र सौंपने का निर्देश देने का अनुरोध करेंगे।

वकील ने कहा कि चार साल बाद भी आरोपपत्र दाखिल करने में सीबीआई की विफलता संदेह पैदा करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?