लाइव न्यूज़ :

बिहार में शुरु हुई इंटर की परीक्षा में गणित का प्रश्न पत्र लीक होने की चर्चा, जाँच में जुटे अधिकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 1, 2023 19:30 IST

पेपर लीक को लेकर बिहार बोर्ड के आधिकारिक बयान का इंतजार है। लेकिन वायरल प्रश्न पत्र ने परीक्षार्थियों की बेचैनी को बढ़ा दिया है। एक तरफ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में एंट्री ले रहे थे तो दूसरी तरफ प्रश्नपत्र मोबाइल पर सर्कुलेट हो रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपेपर लीक को लेकर बिहार बोर्ड के आधिकारिक बयान का इंतजार हैपरीक्षा शुरु होने से पहले ही छात्रों तक व्हॉट्सऐप के जरिए गणित का पेपर पहुंच चुका थावायरल प्रश्न पत्र ने परीक्षार्थियों की बेचैनी को बढ़ा दिया है

पटना: बिहार में आज से शुरु हुई इंटर की परीक्षा में पहली पाली की गणित का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने का चर्चा है। पहली पाली की 9.30 बजे से शुरु होने वाली परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया वेबसाइट्स और व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्नपत्र वायरल होने लगा। वैसे अब तक बिहार बोर्ड की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि यह प्रश्न सही है या गलत है। 

परीक्षा शुरु होने से पहले ही छात्रों तक व्हॉट्सऐप के जरिए गणित का पेपर पहुंच चुका था। परीक्षा शुरु होने से ठीक आधे घंटे पहले जमुई और नालंदा में पेपर लीक हो गया था। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिनमें एक परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ परीक्षार्थी मोबाइल पर प्रश्नपत्र देख आंसर तैयार करते दिख रहे हैं। लेकिन ये प्रश्न पत्र सही है या गलत इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। 

पेपर लीक को लेकर बिहार बोर्ड के आधिकारिक बयान का इंतजार है। लेकिन वायरल प्रश्न पत्र ने परीक्षार्थियों की बेचैनी को बढ़ा दिया है। एक तरफ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में एंट्री ले रहे थे तो दूसरी तरफ प्रश्नपत्र मोबाइल पर सर्कुलेट हो रहा था। इससे छात्र-छात्राओं में बेचैनी बढ़ गई। हालांकि बिहार बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं दी है। 

ऐसे में सेंटर के अंदर किसी भी छात्र-छात्रा के मोबाइल पर प्रश्न पत्र को नहीं देखा गया, लेकिन अभिभावकों और आम लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। पहले दिन गणित के परीक्षा होने के कारण परीक्षार्थियों ने काफी तैयारी की है लेकिन प्रश्नपत्र वायरल होने की चर्चा से एक बार फिर उन्हें परीक्षा कैंसिल होने का डर सताने लगा है। 

परीक्षा समाप्त होने के बाद यदि प्रश्न पत्र वायरल प्रश्न पत्र से मिलता है तो एक बार फिर से बिहार बोर्ड और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो जाएंगे। इसके बाद परीक्षा का कैंसिल होना भी तय हो जायेगा। बिहार बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने फिलहाल 12वीं मैथ पेपर लीक घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि आज की परीक्षा पूरी हो जाने के बाद वे जांच करेंगे। अगर बात सही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :बीएसईबी 12th रिजल्ट २०२०बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर