लाइव न्यूज़ :

Mata Vaishno Devi Yatra 2022: जंगलों में आग लगने के कारण माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा हुआ बंद, सावधानी बरतते हुए लिया गया फैसला

By आजाद खान | Updated: May 18, 2022 13:05 IST

Mata Vaishno Devi Yatra 2022: आपको बता दें कि इससे पहले 13 मई को श्रद्धालुओं से भरी एक बस में भी हादसा हो गया था जिसमें कई लोगे के मरने और कुछ के घायल होने की भी खबर सामने आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमाता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा को बंद कर देने की बात सामने आई है। जंगलों में लगे आग के कारण यह फैसला लिया गया है। इससे पहले भी इलाके में एक बस हादसा हुआ था जिसमें कई लोगों की जान गई थी।

Mata Vaishno Devi Yatra 2022: माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा को बंद कर देने की खबर सामने आई है। यह यात्रा जंगलों में लगी आग के कारण बंद किया गया है। बताया जा रहा है कि आग के कारण साधवानी बरतते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा (Mata Vaishno Devi Yatra) का नए रूट को बंद कर दिया गया है। हालांकि इससे पुराने रूट पर कोई असर नहीं पड़ा है और यह रूट पहले की तरह जारी है। इससे पहले 13 मई को श्रद्धालुओं से भरी एक बस में भी हादसा हो गया था जिसमें कई लोगे के मरने और कुछ के घायल होने की भी खबर सामने आई थी।  

इस कारण यात्रा पर पड़ा असर

बताया जा रहा है कि Trikuta hills के जंगलों में आग लगने के कारण बैटरी कार सर्विस वाला रूट को कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है। आपको बता दें कि यह आग रविवार शाम को सांझी छत के हेलीपैड के पास वाले इलाके में लगी थी जिसके कारण नए रूट के साथ हेलीकॉप्टर सर्विस को भी कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है। यह फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, Trikuta hills में तेज हवाओं और कम दृश्यता जैसी समस्या देखी जा रही है जिसे ध्यान में रखते हुए इस रूट से यात्रा पर रोक लगा दिया गया है। 

बस हादसे में 4 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले 13 मई को वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा को जा रही एक बस का भी हादसा हो गया था जिसमें चार लोगों के मरने और करीब 20 लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई थी। इस मामले की जांच अभी चल रही है और इस जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि यह कोई आतंकवादी घटना तो नहीं है ना। गौरतलब है कि यह बस जम्मू से कटरा जा रही थी, इस दौरान ही यह हादसा हुआ था। 

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरभारतजम्मू कश्मीरधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण