लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग

By भाषा | Updated: June 21, 2021 23:20 IST

Open in App

कोलकाता, 21 जून पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के भीड़-भाड़ वाले बड़ाबाजार इलाके में सोमवार शाम एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने इमारत को समय रहते खाली करा लिया, जिससे इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना शाम सात बजकर पांच मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया। मध्य कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में नंदराम मार्केट के सामने वाली एक इमारत की पहली मंजिल पर यह आग लगी।

दमकल विभाग के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “आग पर अब तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी होने के कारण हमारे अधिकारियों को आग बुझाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।” कोलकाता नगर निगम के प्रशासक मंडल के अध्यक्ष फिरहाद हकीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो