लाइव न्यूज़ :

एक मार्च : पहली बार हाइड्रोजन बम का परीक्षण

By भाषा | Updated: February 28, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी :भाषा: इतिहास में साल का हर दिन किसी अच्छी या बुरी घटना के साथ दर्ज है। एक मार्च साल के तीसरे महीने का पहला दिन है और यह दुनिया में पहले हाइड्रोजन बम के परीक्षण के दिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। एक मार्च 1954 को अमेरिका ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया और यह मानव इतिहास में उस समय तक का सबसे बड़ा विस्फोट था। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से हज़ार गुना ज़्यादा शक्तिशाली था।

प्रशांत क्षेत्र में स्थित मार्शल द्वीपों के बिकिनी द्वीपसमूह में किए गए इस विस्फोट के प्रभाव का आकलन करने वाले यंत्र भी इसकी तीव्रता को मापने में असफल रहे और यह बम वैज्ञानिकों के आकलन से भी कहीं ज्यादा शक्तिशाली था।

देश दुनिया के इतिहास में एक मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1640 : ब्रिटेन को मद्रास में बिजनेस सेंटर बनाने की इजाजत मिली।

1775 : अंग्रेज हुकूमत और नाना फडनवीस के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1872 : अमेरिका में दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थापित किया गया। पश्चिमी अमेरिका में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क को 1978 में युनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया।

1909 : टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना।

1919 : महात्मा गांधी ने रॉलट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की इच्छा जाहिर की।

1954 : अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया। इसे मानव इतिहास का उस समय तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट बताया गया।

1962 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने नया संविधान अंगीकार करने का ऐलान किया, जिसमें देश में राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली शासन प्रणाली की हिमायत की गई।

1966 : ब्रिटेन की मुद्रा प्रणाली पाउंड और शिलिंग में परिवर्तन की घोषणा की गई। अब तक एक पाउंड में 20 शिलिंग और हर शिलिंग में 12 पेंस होते थे। नयी व्यवस्था में एक पाउंड में 100 पेंस रखे गए।

1969 : पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नयी दिल्ली और कलकत्ता :अब कोलकाता: के बीच चलाई गई।

1973 : फलस्तीन के सशस्त्र समूह ब्लैक सैपटैंबर ने खारतूम में सऊदी अरब के दूतावास पर कब्जा कर लिया और वहां मौजूद राजनयिकों को बंधक बना लिया।

1994 : कनाडा के सिंगर जस्टिन बीबर का जन्म। बीबर ने बहुत छोटी उम्र में ही अपनी गायकी से दुनियाभर में अपने करोड़ों प्रशंसक बना लिए।

1998 : नौवीं पंचवर्षीय योजना का खाका जारी किया गया।

2000 : तिब्बती सूचना तंत्र ने बताया कि जनवरी में भारत चले गए करमापा लामा के अभिभावकों को चीन के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है और करमापा लामा के ऐतिहासिक स्थल को बंद कर दिया गया है। चीन ने इन दोनो बातों का खंडन किया।

2003 : पाकिस्तान में अधिकारियों ने खालिद शेख मोहम्मद को गिरफ्तार किया, जिसे अल कायदा का शीर्ष सदस्य माना जाता था और जिसने अमेरिका पर 2001 में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले की योजना बनाई थी।

2006 : अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश भारत की राजकीय यात्रा पर पहुँचे।

2007 : अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के पहले बिशप बने।

2010 : हाकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम