लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री के काफिले के समक्ष विरोध जताने का प्रयास कर रही महिला सपा नेता सहित कई हिरासत में

By भाषा | Updated: February 14, 2021 19:54 IST

Open in App

मथुरा, 14 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के समक्ष नारेबाजी कर विरोध जताने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा की नेता डॉ. साधना सिंह सहित कई अन्य महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

योगी आदित्यनाथ विवार को वृन्दावन में 40 दिवसीय ‘कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक’ का शुभारम्भ करने आए थे जिसके चलते यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंधन किए गए थे।

पुलिस के मुताबिक सपा की महिला नेता डॉ. साधना सिंह विरोध जताने के लिए मुख्यमंत्री के काफिले के सामने तब आने का प्रयास किया जब वह उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पर्यटन सुविधा केंद्र के सभागार में आयोजित बैठक में शामिल होने के पश्चात मेलास्थल की ओर जा रहे थे।

सिंह तथा उनके साथ मौजूद अन्य महिला कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अचानक काफिले की ओर बढ़ी जिसकी वजह से उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रही महिला सभा की नेता डॉ. साधना सिंह सहित सीमा करण, शबाना खान, शाइस्ता आदि को हिरासत में लिया।

वृन्दावन कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा तथा उनके आदेश के अनुसार ही अगली कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो