लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद से चुराए वाहन में की गई हिरेन की हत्या! जांच अधिकारियों को संदेह, नवंबर में रची गई थी साजिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2021 21:23 IST

मनसुख हिरेन की कथित हत्या मामले की पहले जांच कर चुके एटीएस के एक अधिकारी ने कहा कि ठाणे जिले में हिरेन का शव मिलने से एक दिन पहले चार मार्च को यह कार एक अन्य कार के साथ दिखाई दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देसंदेह है कि वह कार मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाझे चला रहे थे.दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक सामग्री रखी मिली थी. अंबानी की सुरक्षा में सेंध और हिरेन की हत्या के मामले की जांच फिलहाल एनआईए कर रहा है.

मुंबईः ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की मौत के मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को संदेह है कि पिछले वर्ष नवंबर में औरंगाबाद से चोरी हुई एक कार में उसकी हत्या की गई होगी.

हिरेन की कथित हत्या मामले की पहले जांच कर चुके एटीएस के एक अधिकारी ने कहा कि ठाणे जिले में हिरेन का शव मिलने से एक दिन पहले चार मार्च को यह कार एक अन्य कार के साथ दिखाई दी थी. संदेह है कि वह कार मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाझे चला रहे थे.

हिरेन उस स्कॉर्पियो कार का मालिक थे, जिसमें 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक सामग्री रखी मिली थी. अंबानी की सुरक्षा में सेंध और हिरेन की हत्या के मामले की जांच फिलहाल एनआईए कर रहा है, जिसने इस सिलसिले में 13 अप्रैल को वाझे को गिरफ्तार किया था.

सूत्रों ने कहा, ''संदेह है कि यह कार 16 नवंबर को औरंगाबाद शहर के सिटी चौक इलाके से चोरी की गई और फिर हिरेन की हत्या में उसका इस्तेमाल किया गया. जांचकर्ताओं को संदेह है कि हिरेन की हत्या की साजिश पिछले वर्ष नवंबर में रची गई थी.''

इस एटीएस अधिकारी ने कहा, ''चार मार्च को इस कार में कम से कम दो लोगों के होने के बारे में पता चला है. संदेह है कि आरोपियों ने हिरेन को उस वाहन में बिठाए रखा और बाद में उसकी हत्या कर दी.'' सूत्रों ने बताया था कि हिरेन की हत्या वाले दिन वाझे दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे जाने के लिए एक लोकल ट्रेन में सवार हुए थे.

नष्ट कर दी गई कार? एटीएस अधिकारी ने कहा कि इस कार का पता चलना अभी बाकी है. हो सकता है कि आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए उसे नष्ट कर दिया हो. पुलिस उन गैरेज में कार की तलाश कर रही है, जहां वाहनों को नष्ट किया जाता है.'' एनआईए को जांच के दौरान मुंबई में मीठी नदी से कार के नंबर प्लेट के अलावा कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान और एक लैपटॉप मिला था.

टॅग्स :सचिन वाझेमनसुख हिरनमुंबई पुलिसएनआईएसीबीआईअनिल देशमुख
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए